Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्थडे स्पेशल : संयोग से एक्ट्रेस बनी थीं सोनाली बेंद्रे, कभी एक्टिंग और डांस को लेकर होती थी आलोचना

Special Day, Bollywood, Sonali Bendre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:15 IST

खूबसूरती, मासूमियत और टैलेंट का परफेक्ट मिश्रण कहें तो बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम सबसे ऊपर आता है। 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली सोनाली आज भी सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि करियर की शुरुआत में उन्हें सेट पर एक्टिंग और डांस को लेकर खूब ताने सुनने पड़े थे। 

आलोचना का सामना करना पड़ा और कई बार खुद पर शक भी हुआ। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत से अपना मुकाम बनाया। 1 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का 1 जनवरी को जन्मदिन है। अपनी खूबसूरती और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने वाली सोनाली के फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'आग' से हुई थी, जिसमें उनके साथ गोविंदा थे। 

हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन सोनाली की एक्टिंग को सराहा गया। इसके बाद उन्होंने 'दिलजले', 'मेजर साब', 'सरफरोश' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्में दीं। सोनाली आज भी फैंस की फेवरेट हैं। 90 के दशक की पॉपुलर हीरोइन सोनाली ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती करियर के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। 

उन्होंने बताया कि एक्टिंग उनकी पहली पसंद नहीं थी, बल्कि यह सब संयोग से हुआ था।सोनाली ने बताया था, "मैंने कई बार कहा है कि यह पेशा मेरी पसंद नहीं था। जब मैंने शुरुआत की, तो मैं बिल्कुल अनुभवहीन थी। न फिल्में देखी थीं, न पत्रिकाएं पढ़ी थीं। मुझे सालों लग गए यह समझने में कि फिल्म एक विजुअल माध्यम है और लुक्स भी इसका हिस्सा है। 

मुझे कई बार तो अपराधबोध होता था कि सफलता खूबसूरती की वजह से मिल रही है, न कि टैलेंट की वजह से।" वह प्रशिक्षित डांसर नहीं हैं, इसलिए डांस को लेकर बहुत संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बताया था, "मुझे डांस को लेकर बुरे सपने आते थे और सेट पर अक्सर आलोचना होती थी, लेकिन बाद में समझ आया कि डांस भी अभिव्यक्ति का माध्यम है। 

मैं बैकग्राउंड डांसर नहीं, अभिनेत्री हूं। जब यह स्वीकार कर लिया तो डांस सुधर गया।"सोनाली बेंद्रे को उनकी पहली फिल्म 'आग' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर न्यू फेस ऑफ द ईयर मिला था। देखते ही देखते वह 90 के दशक में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं। 

उनकी फिल्मों में 'दिलजले', 'मेजर साब', 'डुप्लीकेट', 'जख्म', 'सरफरोश', 'हम साथ-साथ हैं', 'हमारा दिल आपके पास है' शामिल हैं। 'सरफरोश' में आमिर खान के साथ उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। 'हमारा दिल आपके पास है' के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस मिला। सोनाली बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

सोनाली टीवी शो में बतौर जज शामिल हो चुकी हैं। वह 'इंडियन आइडल', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे शो में जज के तौर पर काम कर चुकी हैं।सोनाली की जिंदगी में काला अध्याय कैंसर के रूप में सामने आया, जब उन्हें कैंसर का पता चला। हालांकि, यहां भी उन्होंने हार नहीं मानी और गंभीर रोग से जंग जीतने में सफल रहीं। साल 2018 में कैंसर से जंग जीतकर उन्होंने वापसी की। हाल में वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' में वह नजर आईं, जिसके लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला।

 

Tags: Special Day , Bollywood , Sonali Bendre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD