Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मालविंदर सिंह कंग ने मनरेगा का नाम बदलने पर साधा निशाना, कहा—योजना का मूल उद्देश्य किया गया कमजोर

जमीनी जरूरतों के अनुसार केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्यों को अधिक धनराशि आवंटित करे केंद्र सरकार: एम पी मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 30 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 11:13 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद स. मलविंदर सिंह कंग ने  भाजपा-नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस कदम से योजना का मूल उद्देश्य ही कमजोर कर दिया गया है।जिला प्रशासनिक परिसर, एस ए एस नगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि मनरेगा का केवल नाम बदलने से योजना से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “दिखावटी बदलावों के बजाय आवश्यकता इस बात की है कि मौजूदा ढांचे को और मजबूत किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों और राज्यों को इसका लाभ मिल सके। दुर्भाग्यवश, नए ढांचे ने राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया है, जबकि कई राज्य पहले से ही सीमित संसाधनों से जूझ रहे हैं।”

सांसद कंग ने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस निर्णय के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद में भी मनरेगा के कमजोर किए जाने और सहकारी संघवाद के प्रति केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है।

दिशा बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्यों को दी जा रही वर्तमान धनराशि अपर्याप्त है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “जमीनी स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार केंद्र सरकार को राज्यों के लिए फंडिंग बढ़ानी चाहिए। पंजाब जैसे राज्य, जो देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके प्रति केंद्र सरकार को अधिक सहयोगात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।”

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद कंग ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एम पी निधि) फंड के उपयोग में मानवीय एवं जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इन निधियों का समयबद्ध, पारदर्शी और ईमानदार तरीके से उपयोग किया जाए, ताकि आम जनता की तात्कालिक जरूरतों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।

सांसद ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, पेयजल आपूर्ति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, माइक्रो सिंचाई, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी, विभिन्न सब्सिडी योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मनरेगा कार्य, ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से खरड़ के लिए कजौली जल आपूर्ति परियोजना, वर्षा ऋतु में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जयंती की राव पर उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की आवश्यकता, तथा एम पी लैड फंड के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर परिचर्चा की। सांसद ने नयागांव में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण इस क्षेत्र को विशेष ध्यान की आवश्यकता है।

उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल ने सांसद को आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फंड के उपयोग में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है तथा गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक जांच व्यवस्थाएं लागू हैं।

बैठक में ए डी सी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल, ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD