Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह को संबोधित किया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, Dr Loganathan Murugan, Dr L Murugan, Kashi Tamil Sangamam 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामेश्वरम , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 16:30 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पवित्र भूमि रामेश्वरम में आयोजित काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इस पहल को भारत की कालातीत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का सजीव प्रतीक बताया। काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंध को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह जुड़ाव केवल ऐतिहासिक नहीं, बल्कि एक गहन सभ्यतागत और आध्यात्मिक निरंतरता है, जिसने हजारों वर्षों से भारत को एक सूत्र में बांध रखा है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आदान-प्रदान भारत की साझा विरासत की पुष्टि करते हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को और गहरा करते हैं। महाकवि सुब्रमण्यम  भारती के शब्दों को उद्धृत करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी तमिल संगमम कवि के एकजुट, समन्वित और आत्मविश्वासी भारत के सपने को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि आज यह सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और केंद्रित पहलों के माध्यम से साकार हो रहा है।

प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विज़न पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी–तमिल संगमम जैसी पहलें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, साझा विरासत और पारस्परिक सम्मान के जरिए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रयास देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर कर रहे हैं।

समापन समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन, विधायक श्री नैनार नागेन्द्रन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , Dr Loganathan Murugan , Dr L Murugan , Kashi Tamil Sangamam 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD