Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

31 किलोमीटर की दौड़... खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाएंगी सैयामी खेर, शेयर किया प्लान

Saiyami Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 18:11 IST

साल 2025 खत्म होने को है और नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने न्यू ईयर प्लान शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सैयामी खेर ने भी बताया कि वह नए साल का स्वागत परिवार की पुरानी परंपराओं के साथ करेंगी। फिटनेस लवर सैयामी दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी, उसके बाद अपनों के साथ कैंपिंग, बारबेक्यू और मस्ती का प्लान है।

अभिनेत्री सैयामी खेर नए साल की शुरुआत परिवार और दोस्तों के साथ घर पर समय बिताकर करेंगी। उनका मानना है कि नया साल अपनों के साथ मनाना सबसे खास होता है। परिवार की परंपरा को निभाते हुए वह पहले दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी। आईएएनएस से बातचीत में सैयामी ने बताया, “नया साल परिवार और दोस्तों के साथ घर पर मनाना सबसे खास होता है। 

यह हमारी पुरानी परंपरा है। दोस्तों के साथ अलाव जलाते हैं, बारबेक्यू करते हैं, टेंट लगाकर बाहर कैंपिंग करते हैं।” इस बार सैयामी ने अपने जश्न में फिटनेस का तड़का लगाने का फैसला किया है। साल के पहले दिन वह सुबह 31 किलोमीटर दौड़ेंगी। उसके बाद पारंपरिक उत्सव जारी रहेगा। सैयामी ने कहा, “इस नए साल को मैं धमाकेदार तरीके से खत्म करना चाहती हूं, इसलिए सुबह 31 किलोमीटर दौड़ूंगी। 

फिर खाना, डेजर्ट, संगीत, बोर्ड गेम्स और कैंपिंग जैसा सामान्य जश्न होगा।” सैयामी खेर फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह मैराथन और ट्रायथलॉन में हिस्सा लेती रहती हैं। लंबी दौड़ उनके लिए नई नहीं है, बल्कि यह उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। करियर के लिहाज से भी सैयामी के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। सैयामी ने हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी की है। 

प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में शरीब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। कोच्चि, ऊटी और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुई यह फिल्म अगस्त 2025 में फ्लोर पर आई थी। सैयामी की इस साल रिलीज फिल्म 'जाट' भी सफल रही। सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, सनी देओल के साथ रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन, जगपति बाबू जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Saiyami Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD