Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नववर्ष में गरीबों को मिलेंगी अपने फ्लैट्स की चाबियां : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 13:47 IST

दिल्ली सरकार राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को केवल आवास ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन देने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नववर्ष से गरीबों को उनके फ्लैट्स की चाबियां मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों में अधूरी पड़ी सुविधाओं को पूरा करने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल मकान बनाकर जिम्मेदारी निभाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और वंचित वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल आपूर्ति, हरित क्षेत्र और रोजगार से जुड़ी सभी बुनियादी सुविधाएं एक साथ मिलें। सावदा घेवरा जैसी बड़ी ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों में बुनियादी और सामाजिक ढांचे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सावदा घेवरा ईडब्ल्यूएस आवासीय कॉलोनी लगभग 37.81 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है। यहां वर्ष 2012 से 2020 के बीच कुल 7,620 आवासीय इकाइयों का निर्माण हुआ, जिनमें से 6,476 फ्लैट अभी खाली हैं। पूर्व सरकारों की उदासीनता के कारण अधिकांश फ्लैटों को मरम्मत की जरूरत है। हालांकि कॉलोनी में 100 प्रतिशत सीवरेज नेटवर्क मौजूद है, जो मजबूत बुनियादी ढांचे का संकेत है। अब दिल्ली सरकार ने यहां गरीबों को बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार कॉलोनी में 39 आवासीय पार्क विकसित किए गए हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 22 हजार वर्ग मीटर से अधिक है। जल आपूर्ति के लिए दो भूमिगत जल टैंक, बूस्टर स्टेशन और ओवरहेड वाटर टैंक बनाए गए हैं। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए चार ढलाव विकसित किए गए हैं, जिनमें कचरा पृथक्करण की सुविधा भी शामिल है।उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई जरूरी सुविधाएं अभी निर्माणाधीन हैं। दो प्राथमिक विद्यालयों में से एक का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि डिस्पेंसरी या अस्पताल प्रस्तावित है। 

स्थानीय रोजगार और व्यापार के लिए शॉपिंग सेंटर, सर्विस मार्केट, मिल्क बूथ, थ्री-व्हीलर और टैक्सी स्टैंड जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलोनी के 1.5 किलोमीटर के दायरे में बस स्टॉप, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, डाकघर और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जबकि 3 किलोमीटर के भीतर मेट्रो स्टेशन, पुलिस थाना और अन्य संस्थान उपलब्ध हैं। 

सरकार का प्रयास है कि इन सुविधाओं को कॉलोनी के आंतरिक ढांचे से बेहतर ढंग से जोड़ा जाए।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सावदा घेवरा में 2,500 खाली फ्लैटों की मरम्मत के लिए 27.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, ताकि उन्हें रहने योग्य बनाया जा सके। उम्मीद है कि अगले वर्ष से सुविधाओं से लैस इन फ्लैटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। शेष फ्लैटों की मरम्मत अगले चरण में की जाएगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD