Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

यश की फिल्म में एलिजाबेथ बनकर छाईं हुमा कुरैशी, 'टॉक्सिक' से फर्स्ट लुक जारी

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:45 IST

भारतीय सिनेमा में जब भी किसी बड़े स्टार की नई फिल्म का ऐलान होता है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में इन दिनों रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार फैंस के बीच छाया हुआ है, और अब मेकर्स ने फिल्म से अभिनेत्री हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। 

फिल्म में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के किरदार में हैं। इस किरदार के लुक को भी मेकर्स ने बारीकी से तैयार किया है। उनका फर्स्ट लुक बेहद रहस्यमय, गंभीर और प्रभावशाली दिखाई दे रहा है। फिल्म में हुमा की एंट्री को एक अहम मोड़ माना जा रहा है। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा, "एलिजाबेथ का किरदार निभाने के लिए सही अभिनेत्री का चयन करना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम था, क्योंकि यह किरदार सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है। 

इसमें एक खास व्यक्तित्व, गहराई, और स्क्रीन पर मजबूत मौजूदगी की जरूरत है।" हुमा कुरैशी के चयन को लेकर गीतू मोहनदास ने कहा, "जैसे ही हुमा कैमरे के सामने आईं, मुझे उनमें कुछ अलग और खास लगा, जो इस किरदार के साथ पूरी तरह मेल खाता था।" निर्देशक ने बताया, ''हुमा के अंदर एक स्वाभाविक ठहराव, शालीनता और तीव्रता है, जो एलिजाबेथ जैसे जटिल किरदार के लिए एकदम सही है। 

वह इस किरदार को बखूबी समझ रही हैं और बेहतर बनाने की भी कोशिश कर रही हैं। यह किरदार उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित होगा। इस फिल्म के बाद दर्शक हुमा को एक नए, ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली रूप में देखेंगे, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।'' फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है। फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। 

सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता राजीव रवि ने संभाली है, जबकि संगीत मशहूर कंपोजर रवि बसरूर ने दिया है। यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनाई जा रही है और इसे वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब किया जाएगा।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD