Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

संविधान भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जातीय आधार पर बैठक करने की अनुमति नहीं देता है : पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 11:00 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायकों की जातीय बैठकों को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक सामने आने के बाद भाजपा नेतृत्व सतर्क हो गया है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए 48 घंटे के भीतर दूसरी बार विधायकों को स्पष्ट चेतावनी दी और कहा हमारा संविधान परमिशन नहीं देता है कि भाजपा के जन प्रतिनिधि कोई भी जातीय आधार पर बैठक करें। 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और उसका संविधान किसी भी जनप्रतिनिधि को जातीय आधार पर बैठक करने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा कि इसी कारण संबंधित विधायकों से बातचीत कर उन्हें चेताया गया है और साफ निर्देश दिए गए हैं कि आगे ऐसी कोई बैठक न हो, जो पार्टी के खिलाफ संदेश दे।

पंकज चौधरी ने दो टूक कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियां दोहराई गईं, तो उन्हें अनुशासनहीनता माना जाएगा। इससे पहले 25 दिसंबर को भी उन्होंने ब्राह्मण विधायकों को नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में हुई बैठक को लेकर शीर्ष नेतृत्व नाराज है और इसे संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ माना जा रहा है।

बता दें कि इसके पहले हुए मानसून सत्र के दौरान क्षत्रिय समाज के विधायकों की एक अलग बैठक भी चर्चा में आई थी। अब ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने भाजपा संगठन और सरकार, दोनों के लिए नई मुसीबत बन गई है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची में नाम कटने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी एसआईआर हुआ था और वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। मथुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया। हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष, मंत्री, विधायक और सांसदों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश यात्रा की शुरुआत की और 2027 में भाजपा की दोबारा सरकार बनने की कामना की।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पूर्वांचल के दौरे में थे। जहां उन्होंने भाजपा में ब्राह्मण समाज के विधायकों और नेताओं की उपेक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। शिवपाल ने कहा कि भाजपा में कई ब्राह्मण नेता और विधायक खुद को असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं। ऐसे में, जो लोग भाजपा से असंतुष्ट हैं और सम्मान तथा राजनीतिक भागीदारी की तलाश में हैं, उनके लिए समाजवादी पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD