Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजय थलापति की 'फैन गर्ल' हैं मालविका मोहनन, उन्हें बताया खास इंसान

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Malavika Mohanan, Vijay Thalapathy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 17:01 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' का ऑडियो लॉन्च होने को तैयार है, जिसे लेकर अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की। मालविका ने बताया कि वह विजय की 'फैन गर्ल' हैं। मालविका ने खुद को थलापति विजय की फैन गर्ल बताया और कहा कि वे हमेशा उनके और उनकी टीम के लिए चीयर करती रहेंगी। 

मालविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि विजय के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। इसके लिए उन्होंने खुद को लकी भी बताया। मालविका ने पोस्ट में लिखा, "इससे पहले कि मैं अपनी फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में बिजी हो जाऊं, मैं 'जन नायगन' के ऑडियो लॉन्च के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करना चाहती हूं। 

विजय सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और उनके जैसा दोस्त पाना इससे भी बड़ी बात है। वह हर मायने में खास इंसान हैं। मैं दुनिया भर में फैले उनके फैंस की तरह फिल्म की पूरी टीम के लिए चीयर करूंगी। मैं थलपति फैन गर्ल हूं।" मालविका विजय के साथ साल 2021 में आई फिल्म 'मास्टर' में साथ काम कर चुकी हैं, जिसमें वह विजय के साथ मुख्य भूमिका में थीं। 

उस फिल्म में विजय सेतुपति भी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल थी। मालविका, विजय को 'विजय सर' कहकर सम्मान देती हैं। दोनों के बीच दोस्ती का अच्छा बॉन्ड है। वहीं, 'जन नायगन' थलपति विजय की 69वीं फिल्म है और इसे उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। फिल्म का निर्देशन एच विनोद कर रहे हैं और इसमें पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस हैं। 

फिल्म में बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। शनिवार को फिल्म का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च मलेशिया के कुआलालंपुर में निर्धारित है। मालविका मोहनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। वह प्रभास के साथ 'द राजा साब' में नजर आएंगी, जो रिलीज को तैयार है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Malavika Mohanan , Vijay Thalapathy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD