Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राखीगढ़ी में भविष्य की योजनाओं को लेकर डा. अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राखीगढ़ी के टीला नंबर एक तथा तीन का गहन अवलोकन किया, सभी विकास एवं संरक्षण कार्य तीव्र गति से पूरे करने के दिए निर्देश

Dr Amit Agrawal, Commissioner and Secretary, Heritage and Tourism Department, Haryana Admin
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 16:03 IST

राखीगढ़ी संग्रहालय में पुरानी सभ्यताओं के जीवन के तौर-तरीकों को मल्टीमीडिया तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को एक अनूठा अनुभव मिल सके। इस संबंध में म्यूजियम में भविष्य की योजनाओं को लेकर विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त व सचिव डा. अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी को वैश्विक पटल पर लाने दिशा में केंद्र व हरियाणा सरकार ने व्यापक परियोजना तैयार की है। इस परियोजना में वर्चुअल रियलिटी और 3डी प्रोजेक्शन जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। राखीगढ़ी म्यूजियम में सिंधु घाटी सभ्यता की लगभग 5,000 साल पुरानी हस्तकृतियाँ, जैसे मिट्टी के बर्तन, आभूषण, औज़ार, टेराकोटा वस्तुएं, शंख और तांबे के औजार, मुहरें, मानव कंकाल और दैनिक जीवन की वस्तुएं स्थापित की जाएंगी, साथ ही बच्चों के लिए एक विशेष किड्स ज़ोन, ओपन-एयर थिएटर, लाइब्रेरी, कैफे, हॉस्टल और टूरिस्ट फैसिलिटीज़ भी बनाए जा रहे हैं ताकि इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाया जा सके, जहाँ इतिहास को मनोरंजक तरीके से दिखाया जा सके।

हड़प्पा सभ्यता के इतिहास की झलक दिखाने के लिए फोटो लैब तथा बच्चों को खेल-खेल में इतिहास से जोड़ने के लिए एक अनूठा किड्स ज़ोन बनाया जा रहा है। इसी प्रकार से इतिहास और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के लिए ओपन-एयर थिएटर, युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, कैफे, हॉस्टल और विश्राम गृह, कलाकृतियों और स्थल के बीच संबंध समझाने के लिए नई तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा ताकि राखीगढ़ी को एक विश्वस्तरीय पुरातत्व और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए पर्यटकों व शोधकर्ताओं को आकर्षित किया जा सकें। 

इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बैठक के उपरांत डा. अमित अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध राखीगढ़ी स्थित पुरातत्व विभाग की विभिन्न साइटों का दौरा किया। उन्होंने राखीगढ़ी के टीला नंबर एक तथा टीला नंबर तीन का गहन अवलोकन किया और खुदाई के दौरान प्राप्त हड़प्पा कालीन कच्ची एवं पक्की ईंटों, कच्चे मकानों के अवशेषों तथा अन्य महत्वपूर्ण पुरावशेषों को नजदीक से देखा। 

आयुक्त एवं सचिव ने टीला नंबर एक पर स्थित अस्थाई संग्रहालय का भी दौरा किया। यहां उन्होंने खुदाई में प्राप्त विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया तथा इनके संरक्षण, प्रदर्शन और पर्यटकों के लिए बेहतर जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों को गति प्रदान की जाए तथा सभी विकास एवं संरक्षण कार्य आपसी समन्वय से समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार ने अवगत करवाया कि टीला नंबर एक स्थित पुरातात्विक साइट पर शेड के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है, ताकि खुदाई क्षेत्र को विपरित मौसम परिस्थितियों से सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि टीला नंबर तीन पर पहले से बनाए गए शेड का विस्तार किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे वहां मौजूद पुरावशेषों का संरक्षण और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। इस अवसर पर विभाग के निदेशक अमित खत्री, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Dr Amit Agrawal , Commissioner and Secretary , Heritage and Tourism Department , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD