Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 क्रिकेट में बनाया 'विश्व रिकॉर्ड'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Womens Cricket, Harmanpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:20 IST

हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका के विरुद्ध शुक्रवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में पहली बार टी20 फॉर्मेट की कमान संभाली थी। 

तब से लेकर अब तक कौर ने कप्तान के तौर पर 130 टी20 मैच खेले, जिसमें 77 जीते। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 100 मुकाबलों में 76 जीत दर्ज की थीं। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर हीथर नाइट 96 मुकाबलों में 72 जीत दर्ज कर चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर किसी एक महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। 

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 में से 16 मैच जीते हैं। एक कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर ने इस फॉर्मेट में 118 पारियां खेली हैं, जिसमें 31.47 की औसत के साथ 2,770 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाए। 

इस पारी में इमेशा दुलानी ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 25 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा के हाथ 3 विकेट लगे। इसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 21 रन जुटाए। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट कविशा दिलहारी के नाम रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Womens Cricket , Harmanpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD