Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शुभांगी अत्रे या शिल्पा शिंदे; विदिशा का किसके साथ काम करने का अनुभव रहा बेहतर?

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Shubhangi Atre, Shilpa Shinde
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:01 IST

टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के लिए लंबे समय तक एक शो में काम करना और लगातार दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए रखना आसान नहीं होता। खासकर जब शो का कोई किरदार बदलता है, तो नए और पुराने कलाकारों के बीच तालमेल स्थापित करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कुछ ऐसा ही लोकप्रिय टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में देखने को मिला, जहां अंगूरी भाभी का रोल अब शिल्पा शिंदे निभा रही हैं, जबकि पहले यह किरदार शुभांगी अत्रे कर रही थीं। 

इस बदलाव के बीच अनीता भाभी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि दोनों अभिनेत्रियों के साथ काम करके कैसा महसूस हुआ। आईएएनएस से बात करते हुए विदिशा ने कहा, ''जब मैंने शुभांगी अत्रे के साथ काम करना शुरू किया था, तब मैं खुद शो में नई थी। मेरे और शुभांगी के बीच तालमेल बहुत अच्छा था और मुझे उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई। 

मैंने उनके साथ चार साल तक काम किया। इस दौरान हमारे बीच काम का माहौल सहज और सकारात्मक था।'' उन्होंने कहा, ''शुभांगी के साथ बिताए गए पलों ने शो के सेट की आदत डालने और खुद को सहज महसूस कराने में मदद की।'' विदिशा ने कहा, ''अब जब मैंने शिल्पा शिंदे के साथ काम करना शुरू किया, तो यह अनुभव भी बहुत अच्छा रहा। 

पहले मैंने शिल्पा के साथ उनके सहयोगियों की अच्छी केमिस्ट्री के बारे में सुना था और अब खुद इस अनुभव को महसूस कर रही हूं। शिल्पा के साथ काम करना बहुत आसान और आरामदायक है। उनका मिलनसार स्वभाव काम करने को सुखद बनाता है।'' उन्होंने कहा, ''शिल्पा के साथ सेट पर हंसी-मजाक भरे पल भी साझा हुए। शुभांगी लंबे समय तक शो का हिस्सा रही हैं, लेकिन शिल्पा के साथ काम करना ज्यादा आनंददायक और उत्साहपूर्ण लगता है। 

उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है।'' शिल्पा शिंदे को 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में अंगूरी भाभी के रोल के लिए फिर से चुना गया है। शिल्पा पहले भी इस शो का हिस्सा रही थीं, लेकिन बाद में उन्हें शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस कर दिया था। अब कई साल बाद शिल्पा शो में वापस लौट रही हैं और अपने किरदार को नए अंदाज में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Shubhangi Atre , Shilpa Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD