Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो, चंडीगढ़ की प्रदर्शनी बनी स्वदेशी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र, सफलतापूर्वक संपन्न

चित्रकला, स्पिन व्हील, 360 डिग्री कैमरा एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और आमजन की सक्रिय भागीदारी

Central Communication Bureau, CBC, CBC Chandigarh, Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 18:47 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों को विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई।

“विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विगत 11 वर्षों की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी अवधि के दौरान भारी फुटफॉल दर्ज किया गया, जिससे आमजन में सरकारी योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

प्रदर्शनी के अंतर्गत ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खतौली, जिला पंचकूला के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, विकास, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्र प्रस्तुत किए। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बीर बाल दिवस के अवसर को आयोजित कार्यक्रम को भी LED वाल के माध्यम से दिखाया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी स्थल पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक रैंडम क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में योजनाओं के प्रति रुचि और जानकारी दोनों में वृद्धि देखने को मिली।

प्रदर्शनी के दौरान सूचना पैनलों, डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी स्क्रीन एवं दृश्य-श्रव्य माध्यमों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसके प्रभावी प्रस्तुतीकरण की सराहना की।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी जनसंपर्क, जागरूकता एवं सहभागिता की दृष्टि से अत्यंत सफल रही तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

Tags: Central Communication Bureau , CBC , CBC Chandigarh , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD