Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सिंहावलोकन 2025 : निशानेबाजी में भारत के लिए कैसा रहा साल?

Sports News, Shooting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 18:29 IST

साल 2025 में भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया और इस खेल में देश का दबदबा बढ़ाया। भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप, आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। साल की शुरुआत आईएसएसएफ विश्व कप से हुई। 

भारतीय टीम ने कुल 15 पदक जीते। युवा निशानेबाज सुरुचि फोगाट ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया, जबकि सौरभ चौधरी ने कमबैक करते हुए मेडल जीते। म्यूनिख और अन्य लेग्स में भी भारत ने 4 से अधिक पदक हासिल किए। सीजन के अंत में दोहा में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 6 पदक जीते, जिसमें 2 स्वर्ण, 3 रजत, और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। 

सुरुचि सिंह और सिमरनप्रीत कौर ने स्वर्ण जीता। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत ने सीनियर और जूनियर श्रेणी में 99 पदक जीते, जिनमें 50 स्वर्ण पदक थे। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पदक विजेताओं में गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में व्यक्तिगत और टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

अनिश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर में रजत, एलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण, और अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। मनु भाकर ने टीम के साथ ब्रॉन्ज जीता। दिसंबर में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत ने 13 पदक जीते। इसमें 3 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक रहे। 

सम्राट राणा ने इतिहास रचा, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता। वरुण तोमर ने कांस्य जीता, और अनिश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर में रजत जीता। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि थी। शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जोरावर सिंह संधु ने ट्रैप में कांस्य जीतकर पदक का 19 साल का इंतजार समाप्त किया। युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ओलंपिक में निशानेबाजी में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है। 

 

Tags: Sports News , Shooting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD