Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजय हजारे ट्रॉफी : विराट कोहली शतक चूके, रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Vijay Hazare, Vijay Hazare Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 17:57 IST

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 काफी चर्चा में है। इसकी वजह भारतीय क्रिकेट के मौजूदा दौर के दो सबसे बड़े स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। विराट और रोहित ने शतक के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच में रोहित शर्मा जहां खाता खोलने में सफल नहीं रहे, वहीं विराट शतक के करीब पहुंचे। 

बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 77 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट ने 61 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट इस मैच में भी शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में विशाल जायसवाल की गेंद पर उर्विल पटेल ने उन्हें स्टंप कर दिया। 

विराट ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में 101 गेंद पर 131 रन की पारी खेली थी।  रोहित शर्मा ने भी टूर्नामेंट के पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित ने 94 गेंद पर 155 रन की पारी खेली थी। जयपुर के फैंस मुंबई और उत्तराखंड के बीच मैच में भी रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन रोहित इस बार फैंस की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। 

रोहित पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए नियम के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को कम से कम दो घरेलू मैच जरूर खेलने हैं। रोहित और विराट दोनों का ही ये दूसरा मैच है। देखना होगा कि टूर्नामेंट में अगले मैचों में ये दिग्गज अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखते हैं या नहीं। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Vijay Hazare , Vijay Hazare Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD