Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मिचेल स्टार्क बड़े रिकॉर्ड के करीब, पीछे छूट जाएंगे लायन और कमिंस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Starc
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 18:03 IST

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एशेज सीरीज में प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टार्क ने अकेले दम इंग्लैंड को परेशानी में डाला है और टीम को एशेज सीरीज में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी निभाई है। 

मिचेल स्टार्क सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। स्टार्क इस सफर में पैट कमिंस और नाथन लायन को पीछे छोड़ेंगे। कमिंस और लायन एशेज सीरीज के आखिरी दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हैं। 

स्टार्क ने 2019 से 2025 के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 52 टेस्ट मैचों में 213 विकेट लिए हैं। अगले 2 टेस्ट में 12 विकेट लेते ही उनके 225 विकेट हो जाएंगे और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल स्टार्क लायन और कमिंस के बाद तीसरे स्थान पर हैं। 

नाथन लायन 2019 से 2025 के बीच 55 टेस्ट मैचों में 224 विकेट लेकर पहले स्थान पर हैं। पैट कमिंस 2019 से 2025 के बीच 52 टेस्ट मैचों में 221 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। कमिंस एशेज सीरीज का सिर्फ तीसरा टेस्ट खेले थे। एशेज सीरीज में स्टार्क जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखते हुए पूरी संभावना है कि वह अगले दो टेस्ट मैचों के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। 

स्टार्क शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं। स्टार्क के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो 35 साल के इस तेज गेंदबाज ने 103 टेस्ट मैचों में 424 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास के वह 14वें सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। 

 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Starc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD