Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

सिंहावलोकन 2025: भारतीय बैडमिंटन के लिए मिश्रित सफलताओं वाला रहा साल

Sports News, Badminton, BWF World Tour Finals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 17:55 IST

भारतीय बैडमिंटन जगत के लिए साल 2025 अन्य खेलों की तरह ही विशेष रहा है। पुरुष और महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अपने नाम की। युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाई। 

एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में महिला वर्ग में शैना मणिमुथु और दीक्षा सुधाकर ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप्स में तनवी शर्मा और वेन्नाला कालागोटला ने महिला एकल में कांस्य पदक जीता। एक ही इवेंट में दो भारतीय महिला खिलाड़ियों का एकल में पदक जीतने का यह पहला मौका था।

पेरिस में अगस्त में हुई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में भारत ने 15 साल से चले आ रहे पदक के क्रम को बरकरार रखा। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में कांस्य पदक जीता। अक्टूबर में अल ऐन मास्टर्स में श्रीयांशी वलिशेट्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता। 

हरिहरन अम्साकरुनन और एमआर अर्जुन ने पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया। नवंबर में आयोजित सैयद मोदी इंटरनेशनल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स का खिताब जीता। किदांबी श्रीकांत फाइनल में हारकर खिताब जीतने का मौका चूक गए थे।

दिसंबर भारतीय बैडमिंटन के लिए बेहद खास था। लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एकल वर्ग का खिताब जीता। यह पुरुष वर्ग में साल का भारत का पहला एकल खिताब था। वहीं लक्ष्य सेन का यह छठा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब था।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था। भारतीय बैडमिंटन के लिए उपलब्धियों के साथ-साथ 2025 उम्मीदों का साल रहा। कई युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से भारतीय बैडमिंटन के भविष्य के सकारात्मक संकेत दिए हैं। 

इनमें आयुष शेट्टी, उन्नति हुडा और तनवी शर्मा का नाम शामिल है। लक्ष्य सेन ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत अगले साल में और एकल खिताब जीतने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

 

Tags: Sports News , Badminton , BWF World Tour Finals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD