Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा

धर्मशाला मैराथन 2025 में देश-विदेश के धावकों की शानदार भागीदारी, उपायुक्त ने वितरित किए पुरस्कार

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 16:40 IST

कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानु प्रताप सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, स्वयंसेवकों, पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला मैराथन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकती है। 

जिस प्रकार बोस्टन मैराथन ने बोस्टन शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है, उसी तरह आने वाले वर्षों में धर्मशाला भी मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान बना सकती है। इससे न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में धर्मशाला मैराथन और अधिक भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनेगा, जिससे धर्मशाला की पहचान खेल पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगी।

मैराथन परिणाम : ओपन पुरुष वर्ग की फुल मैराथन मे त्सेगाये पहले स्थान पर, मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन प्रधान तीसरे और मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। 

इसके अलावा ओपन महिला वर्ग की फुल मैराथन में अर्पिता सैनी पहले, फायरहिवट दूसरे और टेनजिन डोल्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 

इसके अलावा 35 से 44 वर्ष पुरुष वर्ग में आकाश कुमार पहले बीर बहादुर राय दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 35 से 44 वर्ष महिला वर्ग में सीमा पहले स्थान पर, दीप्ति रानी दूसरे स्थान पर तथा मुकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अतिरिक्त 45 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में विजय कुमार पहले, बसंत प्रधान दूसरे और मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 55 वर्ष के महिला वर्ग में दिव्या चेत्री पहले स्थान पर रहीं जबकि 55 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग में चरण सिंह पहले तारा चंद दूसरे और कैप्टन सुरेश चंद तीसरे स्थान पर रहे। 55 वर्ष से अधिक के महिला वर्ग में दिव्या वशिष्ठा ने पहला स्थान हासिल किया।

कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित धर्मशाला मैराथन का भव्य आयोजन उत्साह, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन में देश-विदेश से आए अनुभवी एवं उभरते धावकों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट्स की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। संस्थाओं के सहयोग से मैराथन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। पूरे रूट पर मेडिकल सहायता, एंबुलेंस, जलपान बिंदु, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD