Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुपरमैन के 47 साल: सुपरहीरो की उड़ान से हॉलीवुड में चला 'सीक्वल' और 'स्पिन-ऑफ' का दौर

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:48 IST

1978 में क्रिसमस के दिन भारत में एक फिल्म रिलीज हुई। अमेरिका और यूके में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली फिल्म का नाम था “सुपरमैन”! ऐसी फिल्म जिसने हॉलीवुड में इतिहास रच डाला। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों को रोमांचक अनुभव दिया, बल्कि सुपरहीरो जॉनर की दिशा भी बदल दी।

फिल्म में क्रिस्टोफर रीव ने क्लार्क केंट और सुपरमैन का किरदार निभाया, जिसे आज भी सुपरहीरो रोल के सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शन में गिना जाता है। फिल्म की कहानी क्रिप्टोन ग्रह के सुपरहीरो क्लार्क केंट और पृथ्वी पर उसके जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। क्लार्क केंट अपनी असाधारण शक्तियों का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करता है। 

फिल्म में अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई, नैतिकता, साहस और जिम्मेदारी का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस तरह, फिल्म केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि दर्शकों को प्रेरित करने वाला अनुभव भी बन गई। फिल्म की सफलता के पीछे इसके विशेष प्रभाव और तकनीकी प्रयोग का बड़ा हाथ रहा। 

उस समय के लिए उड़ान और सुपरपावर को दिखाने वाले दृश्य अत्याधुनिक थे। हॉलीवुड में पहली बार किसी सुपरहीरो फिल्म में इतने विस्तृत और वास्तविक विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे दर्शकों को यह अनुभव हुआ कि सुपरहीरो सच में हवा में उड़ सकता है। इसके निर्देशन, सेट डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी की भी आलोचकों और दर्शकों ने जमकर तारीफ की।

लेस्ली हर्मन के “द मैजिक ऑफ सुपरमैन” में इस फिल्म के निर्माण और उसके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। किताब में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग में तकनीकी चुनौतियों का सामना कैसे किया गया, विशेष प्रभावों को बनाने के लिए कितनी मेहनत की गई, और क्रिस्टोफर रीव ने अपने किरदार के लिए कितनी तैयारी की। 

इसके अलावा, किताब में यह भी बताया गया कि कैसे सुपरमैन ने आने वाली सुपरहीरो फिल्मों के लिए मानक स्थापित किया और यह दिखाया कि सुपरहीरो जॉनर गंभीर और प्रेरक कहानी भी प्रस्तुत कर सकता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हुई। 

इसकी सफलता ने सीक्वल और स्पिन-ऑफ फिल्मों की नींव रखी। इसके बाद 1980 में सुपरमैन II, 1983 में सुपरमैन III और 1987 में सुपरमैन IV: द क्वेस्ट फॉर पीस रिलीज हुईं, जो दर्शकों के लिए सुपरहीरो जॉनर की लगातार दिलचस्प और मनोरंजक कहानी लेकर आईं। आज भी सुपरमैन को सुपरहीरो फिल्म इतिहास की सबसे यादगार और प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है। 

यह न केवल क्लासिक हॉलीवुड का एक हिस्सा बन गई, बल्कि इसने सुपरहीरो फिल्मों के निर्माण, प्रस्तुति और दर्शकों के अनुभव की दिशा बदलने में भी अहम भूमिका निभाई। क्रिस्टोफर रीव का यह किरदार पीढ़ियों तक याद रखा गया और सुपरहीरो की कल्पना को वास्तविकता के करीब लाने वाली फिल्मों के लिए प्रेरणा बना।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD