Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

शाहजहांपुर में बड़ा रेल हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Hadsa, Accident, Train Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहजहांपुर , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:33 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रोजा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य और उनका एक रिश्तेदार शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, हरिओम नामक युवक अपने रिश्तेदार सेठपाल, उसकी पत्नी पूजा और उनके दो बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक पर सवार था। सभी लोग एक ही बाइक पर थे। इसी दौरान जैसे ही वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तेज रफ्तार गरीब रथ ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयावह था कि दो पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। 

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लवे पुलिस अधिकारी मदनपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला रेलवे ट्रैक अवैध रूप से पार करने का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, "हम लोग स्टेशन छोड़ने आए थे, किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा। 

पूरा परिवार खत्म हो गया।" पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

 

Tags: Hadsa , Accident , Train Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD