Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजय हजारे ट्रॉफी : रोहित शर्मा ने लगाया लिस्ट-ए करियर का सबसे तेज शतक, मुंबई की 8 विकेट से जीत

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Vijay Hazare, Vijay Hazare Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:14 IST

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए शतक लगाया। रोहित ने सिक्किम के विरुद्ध 94 गेंदों में 9 छक्कों और 18 चौकों के साथ 155 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने अपने लिस्ट ए करियर का सबसे तेज शतक लगाया। रोहित शर्मा ने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया। 

इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 63 गेंदों में शतक लगाया था। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिक्किम की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए। 

टीम महज 5 के स्कोर पर अमित राजेरा (0) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से साई सात्विक ने आशीष थापा के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। सात्विक 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आशीष थापा ने क्रांति कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 रन जुटाए।

आशीष 87 गेंदों में 8 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रांति कुमार ने 52 गेंदों में 34 रन बनाए। इनके अलावा, रॉबिन ने नाबाद 31 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में मुंबई ने 30.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। अंगकृष रघुवंशी ने रोहित शर्मा के साथ 19.4 ओवरों में 141 रन जुटाए। अंगकृष 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से रोहित शर्मा ने मुशीर खान के साथ 58 गेंदों में 85 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। रोहित 155 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुशीर खान ने 26 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाते हुए मुंबई को जीत दिलाई। सिक्किम की तरफ से क्रांति कुमार और अंकुर मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Vijay Hazare , Vijay Hazare Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD