Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने लिया भाग

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 11:54 IST

सी.जी.सी यूनिवर्सिटी मोहाली द्वारा इंटरनेशनल सिम्पोजय़िम ऑन एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज़ के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिल्ली सेक्शन के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस अकादमिक सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से आए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। 

इस सम्मेलन का उद्देश्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंटेलिजेंट सिस्टम्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स  तथा अगली पीढ़ी की संचार तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना था। विश्वविद्यालय के चांसलर रछपाल सिंह  धालीवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल के संरक्षण में आयोजित इस सम्मेलन में भारत सहित यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, मोरक्को, बांग्लादेश, अमेरिका, सऊदी अरब, मलेशिया और कनाडा से शोध पत्र प्राप्त हुए। 

मोरक्को की इब्न तोफैल यूनिवर्सिटी और चीमा बॉयलर्स लिमिटेड, पंजाब के सहयोग ने इस सम्मेलन को अकादमिक और औद्योगिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाया। शोध की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए प्राप्त शोध पत्रों में से केवल 32 प्रतिशत शोध पत्रों को ही स्वीकृति दी गई, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस में शामिल किया जाएगा।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सी.जी.सी यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर  अर्श धालीवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को ऐसा वैश्विक मंच प्रदान करना है, जहां वे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में सीख सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ-साथ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।

सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों ने अपने विचार साझा किए, जिनमें डॉ. संग्रापिल्लई लांबोथरण (यू.के.), डॉ. मल्लिपेड़ी राममोहन (दक्षिण कोरिया), डॉ. वाई.वी. पवन कुमार, तथा दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कय्यूम अंसारी शामिल थे। इसके अलावा चीमा बॉयलर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. हरजिंदर सिंह चीमा ने औद्योगिक नवाचार पर अपने विचार रखे।

तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन पर सम्मेलन चेयर डॉ. प्रदीप रेड्डी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। सम्मेलन का सफल आयोजन जनरल को-चेयर डॉ. विकास दीप सिंह मान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD