Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हजारों करोड़ के जीएसटी रिफंड रोककर आप सरकार दिखा रही है 16% वृद्धि के फर्जी आंकड़े

आप सरकार के जीएसटी कलेक्शन में 16% वृद्धि के आंकड़े फर्जी

Anil Sarin, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab, Vineet Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 10:06 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव अनिल सरीन ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में जीएसटी के नाम पर खुली लूट, धमकी और डर का राज कायम किया गया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा जीएसटी राजस्व में 16 प्रतिशत वृद्धि के दावे केवल आंकड़ों की हेराफेरी और जनता के साथ धोखा हैं।  

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी और सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी भी उपस्थित थे। अनिल सरीन ने कहा कि अप्रैल से नवंबर तक 17,860 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिखाकर आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को मूर्ख समझ रही है। 

हकीकत यह है कि व्यापारियों के जीएसटी रिफंड जानबूझकर महीनों से रोके गए हैं, मई से लेकर आज तक फाइलें धूल खा रही हैं और सरकार झूठा राजस्व दिखाकर अपनी नाकामी छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग को हर व्यापारी पर चार-चार निरीक्षण और हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये की लक्षित वसूली के आदेश दिए गए हैं। 

अधिकारियों द्वारा पेनल्टी के नाम पर धमकियां, नोटिसों की बौछार और स्टेट इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के जरिए व्यापारियों को दबाने की नीति अपनाई जा रही है। अनिल सरीन ने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि स्टेट इंटेलिजेंस के माध्यम से हुई कलेक्शन 321 करोड़ से बढ़कर 618 करोड़ रुपये हो गई है। 

यह साफ साबित करता है कि डराकर, धमकाकर और घुटने टेकने पर मजबूर करके पैसा निकाला जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में टैक्स सुधार नहीं कहा जा सकता। भाजपा नेता ने सीधा सवाल किया कि यदि वास्तव में राजस्व बढ़ रहा है तो फिर शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों, अर्बन बॉडीज़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी तनख्वाहों और पेंशनों के लिए सड़कों पर क्यों उतरना पड़ रहा है? 

यह साबित करता है कि पंजाब का खजाना खाली है और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। अनिल सरीन ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी ‘ईज़ ऑफ बिज़नेस’ के झूठे दावे कर रही है और दूसरी तरफ व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल जब्त कर उन्हें कारोबार बंद करने की ओर धकेला जा रहा है। 

इसका नतीजा काले धंधे, गैरकानूनी लेन-देन और आर्थिक अराजकता के रूप में सामने आएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार की होगी। अनिल सरीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जीएसटी आंकड़े पूरी तरह फर्जीवाड़े, जबरदस्ती और धोखे पर आधारित हैं। 

भारतीय जनता पार्टी इस टैक्स टेररिज़्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और व्यापारियों के रिफंड बिना देरी तत्काल जारी किए जाएं।

 

Tags: Anil Sarin , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab , Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD