Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

महज 21 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Shafali Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:29 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 22 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने अपने करियर में अब तक कुल 92 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.73 की औसत के साथ 2,299 रन बनाए। इस दौरान शेफाली ने 12 अर्धशतक लगाए। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र से पहले 10 अर्धशतक लगाए थे। 

आयरलैंड की गैबी लुईस 10 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जबकि भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (7) लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर से बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 

भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से हर्षिता समरविक्रमा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान चामरी अथापथु ने 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा हसिनी परेरा ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। 

भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 निकाले। इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से 21 वर्षीय शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का और 11 चौके निकले। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। भारतीय टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर चुकी है। सीरीज का अगला मैच तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Shafali Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD