Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

परिवारवाद को लेकर पकंज चौधरी का विपक्षी दलों पर तंज, आम कार्यकर्ता को पीएम बनने के लिए दूसरा जन्म लेना होगा

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:19 IST

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि भाजपा की खूबसूरती यह है कि इसमें छोटे से कार्यकर्ता को भी पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, लेकिन, अन्य किसी पार्टी में यदि किसी को प्रधानमंत्री बनना है तो उसे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा, वह भी उनके ही परिवार में। राजनीति में परिवारवाद पर निशाना साधते हुए पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) को पारिवारिक दल अलायंस बताया।

पंकज चौधरी ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन में जितने भी दल हैं, वे सभी पारिवारिक दल ही हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने 1989 में पिछड़े वर्ग के कल्याण सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया था और 1991 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी भी पिछड़े वर्ग से हैं। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी ने 2012 में मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव को सीएम बनाया, जबकि पार्टी में उनसे वरिष्ठ नेता आजम खान थे। यदि किसी राजनीतिक दल में लोकतंत्र है, तो वह भाजपा में है। नई टीम बनाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में जब भी आवश्यकता होती है तो सभी की सलाह से टीम का गठन किया जाता है। 

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया है; अब नई टीम का गठन सभी से बातचीत के बाद करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 25 से 31 दिसंबर तक सभी जिलों में अटल स्मृति दिवस मनाएगी। इसमें अटल जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। 

25 दिसंबर को लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। 26 दिसंबर को सभी जिलों में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। पंकज चौधरी ने अपने अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण की बात की। उन्होंने कहा, "मेरा 35 साल का राजनीतिक अनुभव है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा।

कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। मैं इसी दिशा में काम करूंगा। भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'' पंकज चौधरी ने पार्टी के आगामी तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी। पहला कार्यक्रम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का है। इसी दिन से 31 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। 

सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरा कार्यक्रम वीर बाल दिवस का है। इसमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता की कहानी समाज के निचले स्तर तक पहुंचाई जाएगी। स्कूलों में बच्चों को यह इतिहास बताया जाएगा। तीसरा कार्यक्रम चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़ा है। पंकज चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग का पूरा सहयोग करेंगे। मतदाता सूची को सही बनाने में भाजपा सक्रिय भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD