Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की भलाई, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध - मोहिंदर भगत

पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों के निपटारे के लिए तिमाही बैठकें अनिवार्य करने के निर्देश

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 11:45 IST

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी तथा बागवानी विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की भलाई, सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। वे आज संगरूर स्थित माननीय कैप्टन करम सिंह सैनिक रेस्ट हाउस के नवीनीकरण के बाद उद्घाटन करने के लिए विशेष रूप से पहुंचे थे।

इस अवसर पर श्री राहुल चाबा डिप्टी कमिश्नर संगरूर, कर्नल जरनैल सिंह (सेवानिवृत्त), ओएसडी मुख्यालय, एसडीएम श्री चरनजोत सिंह वालिया, कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग (सेवानिवृत्त), ज़िला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी संगरूर, नगर परिषद प्रधान श्री भूपिंदर सिंह तथा आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान श्री श्याम सिंगला उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की भलाई, सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हम थलसेना, वायुसेना तथा नौसेना के उन जवानों के ऋणी हैं जिन्होंने दूर-दराज़ की सीमाओं की रक्षा के लिए बड़ी वीरता से लड़ाई लड़ी और उनमें से कई ने राष्ट्र की आज़ादी, एकता तथा अखंडता के लिए देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी देश की वर्तमान स्थिति में वे बढ़-चढ़कर जूझ रहे हैं, जिन्होंने अपना आज कुर्बान करके हमारा कल सुरक्षित किया है। 

हम शहीदों के ऋणी हैं, जिनकी बदौलत हम इस खुशनुमा माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए सहायता राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाती है। 

सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों के लिए 13 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित रखी गई हैं। पूर्व सैनिकों से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। हर ज़िले में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में तिमाही समीक्षा बैठकें अनिवार्य की गई हैं ताकि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा सके। 

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ हर योग्य पूर्व सैनिक तक समय पर पहुंचना चाहिए। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री द्वारा 14 पूर्व सैनिकों तथा विधवाओं को 6,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भेंट किए गए तथा विकलांग पूर्व सैनिकों को इलेक्ट्रिक ट्राई-स्कूटर वितरित किए गए। 

पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनकी कठिनाइयों और शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का विश्वास दिलाया गया। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 

उन्होंने पूरे कार्यालय स्टाफ, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों से भी मुलाकात की। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान बागवानी विभाग से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। विभाग द्वारा “मेरा पिंड मेरा बाग” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत गांवों में पंचायती ज़मीनों पर बाग लगाए जा रहे हैं ताकि पंचायतों की आय में वृद्धि हो सके तथा एक उदाहरण प्रस्तुत करके लोगों को बागवानी व्यवसाय से जोड़ा जाए।

इससे पहले ज़िला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, संगरूर पहुंचने पर ज़िला प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर देकर हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने सैनिक रेस्ट हाउस के नवीनीकरण का उद्घाटन किया तथा रेस्ट हाउस का दौरा किया। समारोह को कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD