Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 638 अंक उछला

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 17:44 IST

 भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,567.48 और निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,172 पर था। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। 

एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, इंडिगो और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.10 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,815.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.70 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,593 पर था।

ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी, कंजप्शन और सर्विसेज समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। व्यापक आधार पर भी बाजार का रुझान सकारात्मक था। 2,794 शेयर हरे निशान में; 1,515 शेयर लाल निशान में और 192 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी जारी है। 

इसकी वजह फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी की संभावना है। आईटी और मेटल स्टॉक्स में तेजी बनी हुई है। हालांकि, निवेशक अभी भी भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर निगाहें बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के कारण सोना भी रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है और इसमें आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछलकर 85,145.90 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी भी शानदार तेजी के साथ 26,055.85 स्तर पर खुला था।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD