Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

संघ हिंदुओं के संरक्षण के पक्ष में पर मुसलमानों का विरोधी नहीं : मोहन भागवत

Mohan Bhagwat, BJP, Bharatiya Janata Party, RSS Supremo, Rashtriya Swayamsevak Sangh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:39 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 4 दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं है। जो देखना चाहते हैं, वे आकर देख सकते हैं। आरएसएस का दरवाजा हमेशा खुला रहा है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘कोलकाता व्याख्यानमाला तृतीय सत्र– 100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धारणा है कि संघ मुस्लिम विरोधी है, जबकि संघ में कोई दरवाजा बंद नहीं है। कभी आकर आरएसएस को देखिए। अगर लगता है कि हम मुस्लिम विरोधी हैं, तो ऐसी धारणा बनाइए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको संघ मुस्लिम विरोधी लगता है, तो आप अपनी धारणा बदलिए। मैं कहता हूं कि अब समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समझने के लिए आपके सामने बहुत कुछ मौजूद है और जिसे नहीं समझना है, उसे समझाकर कोई फायदा नहीं है। अगर जानना है तो आकर देखिए, उसके बाद जैसी भी आपकी राय बनती है, बना लीजिए।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि आकर आरएसएस को देखिए। बहुत लोग हमें देखने के लिए आए हैं और देखकर उन्होंने माना है कि आप लोग मुस्लिम विरोधी नहीं हैं। आप लोग कट्टर राष्ट्रवादी हैं और हिंदुओं के संरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं। मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि पूजा-पद्धति से वे अलग हैं, लेकिन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के नाते एक ही बड़ी इकाई के अंग हैं। 

बस यह समझने से सब ठीक हो जाएगा। इसके अलावा कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि एक झगड़ा शुरू हुआ और अंत में मामला कोर्ट के पास गया। कोर्ट ने लंबे समय तक विचार करने के बाद निर्णय दिया और वहां राम मंदिर बन गया। मंदिर-मस्जिद वाला झगड़ा समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अब फिर से बाबरी मस्जिद बनाकर उस झगड़े को शुरू किया जा रहा है। 

यह राजनीतिक षड्यंत्र है। यह सिर्फ वोट के लिए हो रहा है। न यह मुसलमानों के लिए है और न ही हिंदुओं की भलाई के लिए। झगड़ा खत्म हो रहा है और अच्छी सद्भावना बनेगी, लेकिन इस तरह फिर से खाई को चौड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

Tags: Mohan Bhagwat , BJP , Bharatiya Janata Party , RSS Supremo , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD