Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने निज़ातम नगर में 58 लाख रुपये के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा

कहा, पंजाब सरकार पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 15:33 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को वार्ड नंबर 48 में आने वाले निज़ातम नगर में 58 लाख रुपये के विकास परियोजनाओं का नींव पत्थर रखा, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।मेयर विनीत धीर तथा चेयरमैन जिला योजना कमेटी अमृतपाल सिंह सहित कैबिनेट मंत्री द्वारा 48 लाख रुपये की लागत वाले सड़क निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। 

इस मौके पर उन्होंने निवासियों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 10 लाख रुपये की लागत से एक स्थानीय पार्क के नवीनीकरण संबंधी अलग प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जहां स्थानीय निवासियों की प्रमुख मांग पूरी होगी, वहीं निज़ातम नगर के विकास को बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे राज्य में जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए  वचनबद्ध है।कैबिनेट मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। और आने वाले दिनों में और विकास प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि निर्माण मानकों से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मेयर विनीत धीर ने कहा कि ऐसी पहलकदमियों से शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं और बेहतर होंगी।इस दौरान काउंसलर हरजिंदर सिंह लड्डा ने प्रोजेक्टों को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य निज़ातम नगर में बुनियादी ढांचे तथा जन सुविधाओं को बेहतर बनाने में बहुत मददगार साबित होंगे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD