Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

सिंहावलोकन 2025 : टी20 के राजा सूर्यकुमार यादव से रूठी फॉर्म, शुभमन गिल विश्व कप से हुए बाहर

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:35 IST

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी, तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में छा गए थे। साल 2025 सूर्यकुमार यादव के लिए बतौर कप्तान बेहद सफल रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने निराश किया है। वहीं शुभमन गिल को भी खराब फॉर्म की वजह से टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह खोनी पड़ी है। सूर्या और गिल दोनों के लिए टी20 में साल 2025 बेहद निराशजनक रहा है। 

सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का आगाज किया था। टी20 फॉर्मेट में शुरुआत के साथ ही सूर्या ने तहलका मचा दिया था। लगातार दमदार प्रदर्शन की वजह से सूर्या 30 अक्टूबर 2022 को आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए। वह टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। विश्व कप में भारत की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट की कप्तानी दे दी गई।

एक कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव सफल हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने निराश किया है। साल 2025 उनके लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। साल की 21 पारियों में सूर्या 218 रन बना सके। उनका औसत 13.62 रहा है। इस दौरान एक भी अर्धशतक उनके बल्ले से नहीं निकला है। खराब फॉर्म की वजह से टी20 के शीर्ष दस बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्या ने अपनी जगह खो दी है।टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना बेहद अहम होगा।

सूर्यकुमार यादव की तरह ही शुभमन गिल के लिए भी टी20 फॉर्मेट में साल 2025 खराब रहा है। खराब फॉर्म की वजह से ही उन्हें टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह गंवानी पड़ी है। गिल को टीम से ड्रॉप करते हुए अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बना दिया गया है। पिछली 15 पारियों में गिल ने 24.25 की साधारण औसत से मात्र 291 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है।गिल को टी20 से ड्रॉप कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव का टी20 भविष्य विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD