Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीरीज जीतने से खुश कप्तान सूर्यकुमार यादव, मगर खुद के निजी प्रदर्शन पर कही ये बात

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 16:10 IST

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें मैच को 30 रन से जीतकर टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की। बतौर कप्तान सीरीज जीतकर सूर्यकुमार यादव बेहद खुश हैं, लेकिन खुद के निजी प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। सीरीज जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्या ने कहा, "हम जिस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते थे, वैसा ही किया। 

नतीजा हमारे सामने है। यह पूरी कोशिश पहले नहीं हो रही थी। खुशी है कि हम इसे दोहरा पाए। हम बुमराह से पावरप्ले में एक ओवर, ड्रिंक्स के बाद बीच में एक ओवर और फिर आखिर में गेंदबाजी करवाना चाहते थे। हमें चुनौती मिली, लेकिन आप कैसे वापसी करते हैं, यह अहम है।" भले ही बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीती, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर 4 मुकाबलों में 8.50 की औसत के साथ 34 रन ही बना सके।

उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा, "यह एक अच्छी चुनौतीपूर्ण सीरीज थी। हमने वही किया जो हम कर सकते थे। बस एक ही बात है कि हमें बल्लेबाज सूर्यकुमार नहीं मिला, मुझे लगता है कि वह कहीं गायब है। लेकिन वह जोरदार वापसी करेगा। एक लीडर के तौर पर, मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि सीरीज का नतीजा कैसा रहा।"

दूसरी ओर, सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, "230 रन (232 रन) बनाने के लिए लगभग परफेक्ट चेज की जरूरत थी। हमारे टॉप तीन बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन मिडिल ऑर्डर उसे आगे नहीं बढ़ा पाया। लेकिन ये सबक वर्ल्ड कप के लिए बहुत काम आ सकते हैं। इस सीरीज में हमारा अनुभव अच्छा रहा, अब हमें पता है कि हमें क्या करना है।"

भारत ने तिलक वर्मा (73) और हार्दिक पंड्या (63) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। क्विंटन डी कॉक ने 65 रन बनाए, लेकिन मेहमान टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD