Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पंड्या बने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:49 IST

हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 मैच में यह कारनामा किया। इस दौरान पंड्या ने महज 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली। 

इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 105 रन जुटाकर भारत को 231/5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीयों में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि अभिषेक शर्मा ने इसी साल वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

इस लिस्ट में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2021 में दुबई के मैदान पर स्कॉटलैंड के विरुद्ध 18 गेंदों में ये कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव भी 18 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में अर्धशतक जमा चुके हैं। इस मैच में तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली। 

इसी के साथ तिलक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बन गए। तिलक वर्मा ने इस टीम के विरुद्ध 10 पारियों में 70.85 की औसत के साथ 496 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 17 पारियों में 429 बनाए। सूर्यकुमार यादव 14 पारियों में 406 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। टी20 फॉर्मेट में ऐसा 34वीं बार था, जब भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 200 के आंकड़े को छुआ। ऐसा कोई अन्य टीम नहीं कर सकी है। भारत ने टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 200 के आंकड़े को छुआ है। इस लिस्ट में समरसेट की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने 32 बार यह कारनामा किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 बार इस आंकड़े को छुआ है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD