Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली ने लुटाया प्यार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dharmendra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:21 IST

21 साल की उम्र में पाकिस्तानी सीमा में घुसकर दुश्मनों का सफाया करने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। दोनों ने ही अगस्त्य नंदा की फिल्म की तारीफ कर अरुण खेत्रपाल के जज्बे को सलाम किया है।

अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' का फाइनल ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म को सच्ची और जज्बे से भरी कहानी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक अनकही सच्ची कहानी जिसे देखा जाना चाहिए।" फिल्म 1 जनवरी को रिलीज होगी। जबकि अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नवेली नंदा ने लिखा, 'फाइनल ट्रेलर आ गया है। 

इस नए साल, खुद को हिम्मत का तोहफा दें। सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखें, एक हीरो जो सिर्फ़ 21 साल का था और अमर हो गया, वे थे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल।' बात अगर ट्रेलर की करें तो फिल्म में अगस्त्य नंदा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय टैंकों का महारथी कहा जाता था। 

उन्हें टैंक से बहुत प्यार था और यही वजह थी कि उन्होंने आर्मी का हिस्सा बनने का सोचा। ट्रेलर में अगस्त्य नंदा की एक्टिंग दमदार लग रही है, वे जोशीले अंदाज में हर सीन को जीवंत कर रहे हैं। ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में भावुक होकर वे अपने बेटे के शहीद होने की कहानी बताते हैं और कहते हैं कि 'काश वो उस वक्त पीछे हट गया होता।'

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध के समय सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने अकेले ही पाकिस्तान के 10 टैंकों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन हमले की वजह से टैंक में आग लग गई और अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अदम्य साहस के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। पहले फिल्म 25 दिसंबर, यानी आज ही रिलीज होनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया। अब फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dharmendra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD