Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप : सीनियर मिक्स्ड टीम इवेंट में आर्मी के लक्षिता-श्रवण का जलवा, साधा गोल्ड पर निशाना

Sports News, National Shooting Championship, 68th National Shooting Championship, Lakshita Bishnoi, Sharvan Kumar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 13:32 IST

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन) में शुक्रवार को आर्मी की जोड़ी लक्षिता बिश्नोई और श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में शुक्रवार को लक्षिता और श्रवण ने हरियाणा की सुरुचि सिंह और सम्राट राणा को 16-10 से शिकस्त देकर खिताब जीता। 

लक्षिता (290-12x) और श्रवण (292-9x) ने 582-21x के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए टॉप पर क्वालीफाई किया था, जबकि हरियाणा 582-14x के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। राजस्थान 576-21x के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिसमें अंजलि शेखावत ने 288-11x और अमित शर्मा ने 288-10x का स्कोर किया।

रेलवे ने 576-20x के साथ चौथा क्वालीफिकेशन स्थान हासिल किया, जिसमें साक्षी अनिल सूर्यवंशी ने 289-8x और सौरभ चौधरी ने 287-12x का योगदान दिया। सीनियर मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में राजस्थान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अंजलि शेखावत-अमित शर्मा की जोड़ी ने रेलवे की साक्षी अनिल सूर्यवंशी-सौरभ चौधरी की जोड़ी को 17-13 से मात दी। 

कर्नाटक के जोनाथन गेविन एंटनी और अवंतिका मधु ने जूनियर मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। इस टीम ने फाइनल में हरियाणा के कपिल बैंसला और पलक गुलिया के विरुद्ध 17-11 से शानदार जीत हासिल की। कर्नाटक की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही अपना नियंत्रण रखते हुए अपनी क्वालीफिकेशन की निरंतरता को गोल्ड में बदला। मध्य प्रदेश ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 

आराध्या मिश्रा और युगप्रताप सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड के अभिनव देशवाल और यशस्वी जोशी पर 16-2 से शानदार जीत दर्ज की। यूथ कैटेगरी में मध्य प्रदेश के आराध्या मिश्रा और युगप्रताप सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के गैंबर्या वी गौड़ा और डैरेन को 16-8 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, आर्मी की तरफ से हिमांशी जांगड़ा और पवन मंडीवाल ने उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा और उर्वा चौधरी को 16-12 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

Tags: Sports News , National Shooting Championship , 68th National Shooting Championship , Lakshita Bishnoi , Sharvan Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD