Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेवाड़ी के बावल में चार नई श्रम संहिताओं पर सेमिनार का किया आयोजन

स्प्री-2025 और एमनेस्टी योजना से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा

Sunil Yadav, ESIC, SPREE, Rewari, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 12:19 IST

रेवाड़ी में नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 से लागू की गई चार श्रम संहिताओं—वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य शर्त संहिता—के संबंध में एक सेमीनार सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेवाड़ी जिले के बावल स्थित मैसर्स इंडिया जापान लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें औद्योगिक संगठनों, नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निदेशक (प्रभारी) श्री सुनील यादव ने कहा कि श्रम संहिताओं के लागू होने से देश के श्रमिकों के लिए बेहतर वेतन, सुरक्षित कार्य-परिस्थितियां, व्यापक सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के लागू होने से हरियाणा में ईएसआईसी कवरेज और लाभों का दायरा काफी बढ़ेगा तथा गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित सभी कामगार सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत आएंगे।

श्री यादव ने बताया कि अब 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए नियोक्ताओं द्वारा वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी। ईएसआईसी कवरेज का विस्तार पूरे देश में किया गया है, जिसमें 10 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों के लिए स्वैच्छिक कवरेज का प्रावधान है, जबकि खतरनाक कार्यों में लगे एक भी कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों के लिए यह अनिवार्य होगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि अनुबंध श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ मुख्य नियोक्ता द्वारा प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें भी वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। बागान और खदान मजदूरों को भी ओएसएचडब्ल्यूसी एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत लाकर उनके एवं उनके परिवारों के लिए पूर्ण ईएसआई चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

निदेशक (प्रभारी) ने कहा कि ये श्रम संहिताएं सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करती हैं और हरियाणा के श्रम पारितंत्र को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाती हैं। महिलाओं को उनकी सहमति और आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ रात्रि पाली सहित सभी प्रकार के कार्य करने की अनुमति दी गई है, जिससे उन्हें समान अवसर और समान वेतन का लाभ मिलेगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि सभी कामगारों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे पारदर्शिता, रोजगार सुरक्षा और औपचारिकरण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही समय पर मजदूरी का भुगतान नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य किया गया है। ईएसआईसी की अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए श्री सुनील यादव ने बताया कि स्प्री योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत वे उद्योग और कर्मचारी जो अब तक ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं, बिना किसी पुराने बकाया के पंजीकरण करा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस योजना का आधार दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि स्वैच्छिक अनुपालन है, जिससे मुकदमेबाजी कम होगी और नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि सर्व-क्षमा (एमनेस्टी) योजना 2025 को भी मंजूरी दी गई है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। 

यह एकमुश्त विवाद समाधान योजना है, जिसके अंतर्गत कवरेज, ब्याज एवं अन्य लंबित विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य मुकदमों की संख्या कम करना और ईएसआई अधिनियम के तहत अनुपालन को और अधिक मजबूत बनाना है।

सेमीनार में मैसर्स इंडिया जापान लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स यूएफआई इंडिया लिमिटेड, मैसर्स मुंजाल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने प्रश्न एवं समस्याएं रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने श्रम संहिताओं और ईएसआईसी की योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छोटे-बड़े उद्योगों को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के लाभ सहज रूप से प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में रेवाड़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री दीपक यादव, कार्यकारी सदस्य श्रीमती रीना भट्ट, मैसर्स मुंजाल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के एचआर प्रमुख श्री सतीश यादव सहित 50 से अधिक नियोक्ता एवं कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप-क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की ओर से उप निदेशक श्री सचिन सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज सचदेवा, श्री जयप्रकाश यादव तथा श्रीमती सीमा कपूर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Tags: Sunil Yadav , ESIC , SPREE , Rewari , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD