Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धर्मशाला में ड्रोन शो-केरल का बहुशैली थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग

24 दिसंबर से शोभा यात्रा के साथ आरंभ होगा कांगड़ा वैली कार्निवल : हेमराज बैरवा

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 16:02 IST

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाले इस कांगड़ा वैली कार्निवल में आठ संध्या आयोजित होंगी  इसके साथ ही ड्रोन शो, क्रिकेट, फुटबाल तथा स्टीट थियेटर, आतिशबाजी शो, मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी विनय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया  इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। 

पंजाबी, बालीवुड और हिमाचल के कलाकार जमाएंगे रंग

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा वहीं एनजेडसीसी के कलाकार, हिमाचल तथा बालीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 24 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा शोभा यात्रा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी तथा आयोजन स्थल पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम, 25 दिसंबर को वालीबुड गायक अंकित तिवारी, 26 सूफी गायक कंवर ग्रेवाल, 27 दिसंबर को कुमार साहिल, 28 दिसंबर को कुलदीप शर्मा, करनैल राणा सहित हिमाचली कलाकार, 29 दिसंबर को बब्बू मान, 30 दिसंबर को पैराडाक्स रैंपर, 31 दिसंबर को इंशात भारद्वाज, नेहा सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे इसके साथ ही 31 दिसंबर को आतिशबाजी शो भी दिखाया जाएगा। 

हाट बैलून भी कार्निवल के रहेंगे मुख्य आकर्षण

हाट बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि  कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा कार्निवल का आयोजन    

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।

कार्निवल की सोशल मीडिया पर होगी लाईव स्ट्रीमिंग

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी लाईव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, सहायक उपायुक्त सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD