Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने के.पी.नगर की पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का रखा नींव पत्थर

6.5 लाख रुपये की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य को किया जाएगा पूरा

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 15:17 IST

पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं कल्याण तथा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज मॉडल हाउस के के.पी.नगर में 6.5 लाख रुपये की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का नींव पत्थर रखा । इस मौके पर उनके साथ मेयर नगर निगम वनीत धीर भी मौजूद थे। पार्क के सौंदर्यीकरण का नींव पत्थर रखने के बाद लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण और इसके बुनियादी ढांचे में और सुधार होने से लोगों को पार्क में सुबह तथा शाम की सैर करने के अलावा शारीरिक व्यायाम करने में और अधिक सुविधा मिलेगी। 

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा जालंधर शहर के सर्वांगीण विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में किए जा रहे विकास कार्यों के कारण इसे एक नई दृष्टि मिल रही है, जिससे शहरवासियों को साफ-सुथरा तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए बड़े स्तर पर फंड जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर को और अधिक खूबसूरत तथा बुनियादी ढांचे की दृष्टि से और मजबूत बनाने के लिए विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर की पार्कों तथा चौकों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जो शहर को और भी अधिक खूबसूरत दृष्टि प्रदान कर रहा है। इस मौके पर क्षेत्र निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा शहर को बुनियादी ढांचे की दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई पहलकदमियों की भरपूर प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि शहर का जो विकास उन्हें मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के समय देखने को मिल रहा है वह पहले कभी नहीं देखा गया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD