Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

5 विदेशी खिलाड़ी, जिन पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसा पैसा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:40 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। आइए, उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन पर इस सीजन सबसे मोटी रकम खर्च की गई है।

कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले, जिसमें 1 शतक के साथ 452 रन बनाए। इसके बाद अगले सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 255 रन जुटाए।

मथीशा पथिराना: श्रीलंका के 22 वर्षीय खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में पिछले चार सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, जिसमें 32 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए।

लियाम लिविंगस्टोन: इंग्लिश खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। लिविंगस्टोन आईपीएल करियर में तीन टीमों की तरफ से कुल 49 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.27 की औसत के साथ 1,051 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले।

मुस्तफिजुर रहमान: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह खिलाड़ी आईपीएल करियर में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुका है। इस दौरान उन्होंने 60 मुकाबलों में 28.44 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल किए।

जोश इंग्लिश: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जोश ने आईपीएल 2025 में इस लीग में डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 11 मैच खेलते हुए 30.88 की औसत के साथ 278 रन बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD