Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'मेरे परिवार में सभी जश्न मना रहे', रिकॉर्ड कीमत में सीएसके का हिस्सा बनने के बाद बोले कार्तिक शर्मा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Kartik Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:23 IST

आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में मंगलवार को हुई मिनी नीलामी में कार्तिक शर्मा पर सीएसके ने जमकर पैसा लुटाया। इस अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में प्रशांत वीर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। प्रशांत को भी बीती नीलामी में सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा। 

आईपीएल में सीएसके जैसी बड़ी और सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के बाद कार्तिक शर्मा बेहद खुश और उत्साहित हैं। उनकी खुशी की सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी हैं, जिनके साथ उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कार्तिक शर्मा ने कहा, "सबसे पहले, मेरे सभी परिवार वालों और दोस्तों को खास धन्यवाद, उनके समर्थन के बिना, मुझे नहीं लगता कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाता। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। हर कोई जश्न मना रहा है और नाच रहा है।"

कार्तिक ने कहा, "मैं महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने और उनसे सीखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब बोली शुरू हुई, तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं। लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा। बोली खत्म होने के बाद भी, मैं रोता रहा। मैं खुशी की भावना से भर गया था। मेरे पास अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।"कार्तिक ने पिछले सीजन में सीएसके टीम के साथ ट्रेनिंग की थी।

कार्तिक एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह मध्यक्रम में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 19 साल के इस बल्लेबाज ने 12 टी20 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के निकले हैं। रणजी ट्रॉफी में भी उन्हें उनकी छक्के लगाने की क्षमता ने लोकप्रियता दिलायी। उनकी इसी क्षमता ने सीएसके को एक बड़ी राशि उन पर खर्च करने का साहस दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Kartik Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD