Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'अनसोल्ड' रहने पर मायूस थे पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा तो 'डिलीट' करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Prithvi Shaw
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:24 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहने के तुरंत बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्टब्रेक इमोटिकॉन पोस्ट किया था, लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, तो 26 वर्षीय खिलाड़ी को इंस्टा स्टोरी डिलीट करनी पड़ी। पृथ्वी शॉ का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था।

उनका नाम अनसोल्ड प्लेयर्स के एक्सेलरेटेड ऑक्शन में आया। हालांकि, दिन में एक बार फिर उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। इसके बाद शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने 'इट्स ओके' लिखा। इसके साथ ही शॉ ने एक हार्टब्रेक इमोजी भी लगाई। कुछ देर बाद नीलामी के अंत में तीसरी बार उनका नाम आया।

आखिरकार, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया। शॉ ने छह मिनट के अंदर अपनी पिछली पोस्ट डिलीट करते हुए उसकी जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। पृथ्वी शॉ ने इस नई पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ टाइटल दिया- "अपने परिवार में वापसी।" 26 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 5 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। 

25 जुलाई 2021 को उन्होंने भारत की ओर से टी20 मैच खेला, जिसके बाद उन्हें फिर किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मौका नहीं मिल सका। पृथ्वी शॉ ने साल 2018 से अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल खेला है। उन्होंने 79 मुकाबलों में 23.94 की औसत के साथ 1,892 रन बनाए। इस दौरान शॉ के बल्ले से 14 अर्धशतक निकले।

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 31.93 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे। पृथ्वी शॉ ने भारत की तरफ से 5 टेस्ट मुकाबलों में 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 339 रन बनाए, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 189 रन जुटाए। शॉ अपने करियर के इकलौते टी20 मैच में खाता नहीं खोल सके थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Prithvi Shaw

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD