Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रानी चटर्जी ने शेयर किया मजेदार वीडियो, गाने पर लिपसिंक करती दिखीं

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:18 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट से भी फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी 'तेरा नाम लिया' गाने पर लिपसिंक करती दिख रही हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन गाने के बोल के साथ कमाल कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "और यहां मैं पिघल गई, जब वे कहें कि तेरा नाम लिया।"

रानी की इस पोस्ट पर फैंस के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सॉन्ग 'तेरा नाम लिया' फिल्म 'राम लखन' में फिल्माया गया था। गाने को मनहर उधास और अनुराधा पौडवाल ने गाया था। इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे। साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म राम लखन का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। 

फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, फिल्म में राखी गुलजार, सतीश कौशिक, अमरीश पुरी और अनुपम खेर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म अपने यादगार गाने और शानदार स्टारकास्ट के लिए जानी जाती है। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़-तोड़ कमाई की थी।फिल्म में जैकी और अनिल दो अलग-अलग स्वभाव के भाइयों की कहानी है, जिसमें बड़ा भाई पुलिस वाला होता है, तो दूसरा मटरगस्ती में रहता है।

फिल्म में दोनों भाई दुश्मनों से बदला लेने के लिए अलग-अलग रास्तों पर चलते हैं, लेकिन अंत में एकजुट होते हैं। उस दौर में 'माई नेम इज लखन,' 'तुझे याद किया,' और 'तेरे लखने ने' जैसे गानों ने प्रसिद्धि हासिल की थी। अभिनेत्री रानी चटर्जी की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि लेखन अरविंद तिवारी ने किया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD