Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईपीएल 2026 नीलामी : वानिंदु हसरंगा को एलएसजी और डेविड मिलर को डीसी ने खरीदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Wanindu Hasaranga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:15 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को क्रमशः एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वानिंदु हसरंगा ने अपना नाम 2 करोड़ वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में पंजीकृत कराया था। हसरंगा को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।

हसरंगा पूर्व में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। हसरंगा ने 37 आईपीएल मैचों में 46 विकेट लिए हैं।डेविड मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राजस्थान रॉयल्स, और गुजरात टाइटंस एलएसजी के लिए खेल चुके हैं।

मिलर आईपीएल के श्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक हैं। 2012 से 2025 के बीच 141 मैचों की 135 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से वे 3,077 रन बना चुके हैं।केकेआर ने एक बार फिर से नीलामी में धमाका किया है। टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। 

आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे ही तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी। देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।26 साल के कैमरन ग्रीन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। 

कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन बनाए हैं। वहीं 16 विकेट हासिल किए हैं।केकेआर ने 2024 के लिए हुई नीलामी में भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीद कर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था, लेकिन स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से केकेआर को 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Wanindu Hasaranga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD