Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल की पहली फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च, इवेंट में भावुक हुए एक्टर

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2, Border 2 Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:13 IST

मुंबई में मंगलवार को सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च किया गया। यह फिल्म मशहूर अभिनेता और सनी के पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पहली फिल्म है। इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल भावुक हो उठे। इवेंट में टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग 'आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक' बोला। इस डायलॉग को बोलते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्हें भावुक देख वहां मौजूद लोग एक पल के लिए शांत हो गए।

इवेंट में सनी देओल ने देशभक्ति और युवा पीढ़ी के बारे में अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा, ''देश हमारी मां की तरह है और आज का युवा भी देश को उसी तरह प्यार करता है और उसकी रक्षा करना चाहता है, जैसे पहले की पीढ़ियां करती आई हैं। आज की युवा पीढ़ी में क्षमता है कि वह देश की परंपराओं को आगे बढ़ाए और उसे सुरक्षित रखे। 

चाहे इसे जेन-जी कहो या कुछ और, यह पीढ़ी भी अपने देश के लिए जिम्मेदार और संवेदनशील है।'''बॉर्डर 2' फिल्म के टीजर लॉन्च में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और अन्य प्रमुख कलाकार भी मौजूद थे।इस दौरान अभिनेता अहान शेट्टी ने कहा, ''मैंने फिल्म के दौरान काफी कुछ सीखा है। सनी देओल, वरुण धवन, प्रोड्यूसर और निर्देशकों ने मेरी काफी मदद की है। मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। पहले पार्ट में भी सनी देओल मुख्य किरदार में थे और इस बार भी वह लीड रोल में हैं। इस फिल्म में मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी अहम किरदार में हैं।फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'केसरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। 'बॉर्डर 2' अगले साल 23 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2 , Border 2 Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD