Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

मिला जोवोविच : यूक्रेन में जन्मीं, 'रेसिडेंट इविल' बनकर दुनिया फतह की

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 14:03 IST

मिला जोवोविच का जन्म 17 दिसंबर 1975 को यूक्रेन में हुआ, जो उस समय सोवियत संघ का हिस्सा था। उनका शुरुआती जीवन कला और राजनीति, दोनों के दबावों से घिरा रहा। उनकी मां गैलिना लोगिनोवा सोवियत दौर की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, लेकिन पश्चिमी फिल्मों से जुड़ाव के कारण उन्हें वहां फिल्मी दुनिया से लगभग बाहर कर दिया गया। यही वह पृष्ठभूमि थी, जिसने मिला के बचपन को अस्थिर और संघर्षपूर्ण बनाया।

सोवियत व्यवस्था की सीमाओं और भविष्य की अनिश्चितता के बीच, मिला का परिवार अमेरिका चला आया। लेकिन हॉलीवुड पहुंचना किसी सपने के पूरे होने जैसा नहीं था। भाषा की दिक्कत, प्रवासी होने की पहचान और "ईस्ट यूरोपियन" लुक—इन सबने शुरुआत में उन्हें स्टीरियोटाइप भूमिकाओं तक सीमित करने की कोशिश की। कई ऑडिशन में उन्हें सिर्फ इसलिए नकार दिया गया क्योंकि वे पारंपरिक अमेरिकी छवि में फिट नहीं बैठती थीं।

मिला के इस संघर्ष का उल्लेख रेसिडेंट इविल: द कंप्लीट विजुअल हिस्ट्री में मिलता है। इसमें मिला जोवोविच के इंटरव्यू और उनके व्यक्तिगत अनुभव को शामिल किया गया। इनमें वे बताती हैं कि कैसे एक यूक्रेनी प्रवासी लड़की के रूप में उन्हें बार-बार खुद को साबित करना पड़ा—न केवल एक अभिनेत्री के तौर पर, बल्कि एक्शन सिनेमा की नायिका के रूप में भी।

किताब में यह भी दर्ज है कि “रेसिडेंट इविल” से पहले उन्हें गंभीर भूमिकाएं कम मिल रही थीं और कई बार उनकी पृष्ठभूमि को कमजोरी समझा गया। लेकिन उन्होंने उसी अलग पहचान को अपनी ताकत बनाया। उनका उच्चारण, शारीरिक अभिनय और भावनात्मक कठोरता—सब कुछ उनके किरदारों में एक अलग विश्वसनीयता लेकर आया।

मिला के जीवन का यूक्रेनी अध्याय उनके व्यक्तित्व में आज भी झलकता है। वे खुद कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि प्रवासी होने का अनुभव उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। अनिश्चितता, अस्वीकार और संघर्ष—यही वे चीजें थीं, जिन्होंने उन्हें हॉलीवुड की सबसे टिकाऊ एक्शन अभिनेत्रियों में शामिल किया। 1997 में आई "द फिफ्थ एलिमेंट" उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुई। 

इस साइंस-फिक्शन फिल्म में ‘लीलू’ का किरदार संवादों से ज्यादा शारीरिक अभिव्यक्ति और भावनात्मक तीव्रता पर आधारित था, जिसे मिला ने यादगार बना दिया।इसके बाद मिला जोवोविच ने "रेसिडेंट इविल" फिल्म श्रृंखला के जरिए एक्शन सिनेमा में नई परिभाषा गढ़ी। ‘एलिस’ के किरदार में वे जॉम्बी-एपोकैलिप्स की दुनिया में नजर आईं एक ऐसी महिला नायिका के रूप में, जो न केवल लड़ती है बल्कि पूरी कहानी को अपने कंधों पर उठाए रखती है। 

यूक्रेन से निकली एक कलाकार का हॉलीवुड में अपनी जगह बनाना सिर्फ सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस जिद की कहानी है, जिसमें अपनी जड़ों को बोझ नहीं, बल्कि पहचान बनाया गया। मिला जोवोविच का सफर बताता है कि कभी-कभी वही पृष्ठभूमि, जिसे दुनिया कमजोरी मानती है, असल में सबसे बड़ी ताकत साबित होती है।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD