Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कबड्डी प्रमोटर हत्या मामला: मोहाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान

हमलावर डोनी बल्ल और लक्की पटियाल गैंग से संबंधित

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 17:07 IST

प्रसिद्ध कबड्डी प्रमोटर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ़ राणा बलाचौरिया की नृशंस हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस एस पी), साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, श्री हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

एस एस पी हांस ने बताया कि शूटरों की पहचान आदित्य कपूर उर्फ़ मख्खन और करण पाठक उर्फ़ डिफॉल्टर करण के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी डोनी बल्ल और लक्की पटियाल गैंग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे मुख्य कारण कबड्डी टूर्नामेंटों में अपना वर्चस्व बनाए रखना प्रतीत होता है।

एस एस पी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर, उन्हें विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है, ताकि उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए एस एस पी हांस ने स्पष्ट किया कि इस हत्या का सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना गैंगस्टरों द्वारा कबड्डी मैचों पर नियंत्रण और वर्चस्व स्थापित करने से जुड़ी हुई है। आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए एस एस पी ने कहा कि आदित्य कपूर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 13 एफ आई आर दर्ज हैं, जबकि करण पाठक के खिलाफ 2 एफ आई आर दर्ज हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट आयोजन समिति के पास प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां थीं। यह घटना राणा बलाचौरिया द्वारा प्रायोजित टीम का मैच समाप्त होने के बाद, जब वह मैदान से बाहर निकल रहे थे, उस समय घटित हुई।

एस एस पी हरमनदीप सिंह हांस ने कहा कि पंजाब पुलिस, पुलिस महानिदेशक श्री गौरव यादव के नेतृत्व में, इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सक्षम है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD