Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee, Parinay Sutra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 15:04 IST

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपने प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने फिल्म 'परिणय सूत्र' के ट्रेलर रिलीज के बारे में जानकारी दी। रानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'परिणय सूत्र' का ट्रेलर 20 दिसंबर सुबह 10 बजे रिलीज होगा।" पीरियड ड्रामा 'परिणय सूत्र' का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं।

इसकी स्क्रिप्ट अरविंद तिवारी ने लिखी है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था। इसमें रानी चटर्जी सीधे पल्लू की साड़ी पहनकर अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसमें छोटी सी बच्ची भी वधू की तरह तैयार दिखाई दे रही है, जिसे देख फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

अभिनेत्री ने अपनी मेहनत और सादगी के लिए प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई है। रानी चटर्जी इन दिनों टीवी सीरियल 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में नजर आ रही हैं। धारावाहिक में अभिनेत्री निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं। सीरियल में थोड़ा सा ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने रानी को एंट्री दी है। रानी की फिल्म 'हम हई जेठानी' का हाल ही में वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था। 

रानी के फैंस को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आई थी। वह जल्द ही फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद पोस्ट के माध्यम से दी थी। फिल्म में रानी के अलावा, संजना, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee , Parinay Sutra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD