Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चार साहिबजादों की शहादत से जुड़ेगी नई पीढ़ी

अक्षय शर्मा की पहल से शुरू हुई फ्री बस सेवा

Akshay Sharma, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 11:40 IST

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि स्वरूप हल्का उत्तरी के भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से विशेष फ्री बस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी, जिसके तहत संगत को अमृतसर से श्री फतेहगढ़ साहिब और वापस अमृतसर लाया जाएगा।

इस पवित्र यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगत को दर्शनों का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सिख इतिहास की महान विरासत से जोड़ना है। अक्षय शर्मा ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता का सहारा लेकर जीवन को समझना शुरू करते हैं, उसी छोटी उम्र में चार साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

उनका यह बलिदान सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के दौरान यात्रियों को केवल यात्रा ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान इतिहास से जुड़े छात्रों के जरिए गुरु साहिब के त्याग और चार साहिबजादों की शहादत से जुड़े प्रसंगों की जानकारी भी दी जाएगी। 

इसका उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ सकें। अक्षय शर्मा ने कहा कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग सभी शामिल हो सकते हैं। 

संगत के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे श्री फतेहगढ़ साहिब जाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन में गुरु इतिहास से प्रेरणा लें। उन्होंने आगे बताया कि बस सेवा में शामिल होने के लिए इच्छुक लोग उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

इसके अलावा नजदीकी गुरुद्वारा साहिब से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए बैनरों पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रखी गई है।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD