Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं, बस रन नहीं बन रहे हैं : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 17:08 IST

भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 7 विकेट से जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव का मानना है कि पिछले मुकाबले में मिली हार से टीम को बहुत कुछ सीखने को मिला है। सूर्या का कहना है कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं। 

भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए अगले मुकाबले को 51 रन से जीता। हालांकि, टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। मुकाबला जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि यह खेल बहुत कुछ सिखाता है। 

आप सीरीज में कैसे वापसी करते हैं, यही मायने रखता है। पिछले मुकाबले से बहुत कुछ सीखने को मिला। हम बुनियादी सिद्धांत पर वापस जाना चाहते थे, वही चीजें करना चाहते थे जो हम कटक में कर रहे थे, और नतीजे हमारे पक्ष में रहे। गेंदबाज साथ बैठे, हमारी एक टीम मीटिंग भी हुई। हम प्रैक्टिस सेशन के लिए आए और वही चीजें करने की कोशिश की जो हमने कटक में की थीं। 

हमने बहुत ज्यादा अलग-अलग चीजें करने की कोशिश नहीं की।" लंबे समय से सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में फैंस को प्रभावित नहीं कर सके हैं। इस मुकाबले में वह सिर्फ 12 रन टीम के खाते में जोड़ सके। पिछले 10 टी20 मुकाबलों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। ऐसे में कुछ दिग्गज उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सूर्या ने कहा, "मैं नेट्स में बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। मैं हर वो चीज करने की कोशिश कर रहा हूं, जो मेरे कंट्रोल में है। जब मौका आएगा, जब रन बनने होंगे, तो वे जरूर बनेंगे। हां, मैं रनों की तलाश में हूं, लेकिन आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बस रन नहीं बन रहे हैं। मुझे लगता है कि हम रविवार की रात इस जीत का लुत्फ उठाएंगे।"

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD