Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जॉर्जिया की ठंड में गर्मागर्म पराठे का लुत्फ उठा रही दीपिका सिंह

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Deepika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:52 IST

टीवी की दुनिया में कलाकारों की मेहनत और उनके पीछे की कहानियां अक्सर फैंस के लिए दिलचस्पी भरी होती हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री दीपिका सिंह ने 'मंगल लक्ष्मी' के सेट से एक मजेदार पल का वीडियो साझा किया। दरअसल, हाल ही में शो की टीम स्पेशल एपिसोड को शूट करने जॉर्जिया गई। वहां दीपिका ने अपने को-स्टार्स के साथ जमकर मस्ती की।

उन्होंने बताया कि जॉर्जिया की ठंड उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे मौसम में गर्म और स्वादिष्ट खाना बड़ी राहत बना। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके को-स्टार्स नमन शॉ और उर्वशी उपाध्याय पराठे खाते नजर आए। वीडियो में टीम स्वादिष्ट खाने का आनंद लेती हुई दिखाई दी। इस दौरान नमन शॉ मजाकिया अंदाज में कहते दिखते हैं कि ठंड से बचने के लिए मसालेदार अचार खाने चाहिए।

दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''जॉर्जिया में बीटीएस पल।'' इसके साथ हार्ट और नमस्ते वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। हाल ही में दीपिका ने एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर कुछ डांस स्टेप्स देखे थे, जो शूट के दौरान अचानक काम आ गए। सेट पर उन्हें अचानक बताया गया कि उन्हें डांस करना होगा और वे स्टेप्स इस तरह काम आए।

दीपिका ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'ताल' के गाने पर डांस करती दिख रही है। उन्होंने लिखा, ''इस दुनिया में जो भी हम सीखते हैं, वह कभी बेकार नहीं जाता। अच्छा काम हमेशा किसी न किसी समय काम आता है।'' दीपिका सिंह टीवी धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं। 

इस शो के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ी गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता। वर्तमान में वह 'मंगल लक्ष्मी' शो में मंगल श्रीवास्तव सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Deepika Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD