Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लियोनेल मेसी के साथ देवेंद्र फडणवीस ने किया 'प्रोजेक्ट महादेव' का शुभारंभ

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Project Mahadev, Sports News, Football, Lionel Messi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:51 IST

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी रविवार शाम वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने आधिकारिक तौर पर 'प्रोजेक्ट महादेव' लॉन्च किया। 'प्रोजेक्ट महादेव' का मकसद राज्य के स्कूल जाने वाले लड़के और लड़कियों को परिवर्तनकारी समर्थन देना और उनके फुटबॉल के सपनों को पूरा करने में मदद करना है।

मिशन ओलंपिक 2026 के अंतर्गत महाराष्ट्र से अधिकाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने तथा 2034 तक फुटबॉल विश्व कप की तैयारी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 'प्रोजेक्ट महादेव' को लागू किया जा रहा है। 'प्रोजेक्ट महादेव' यह उपक्रम महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन, विलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फाउंडेशन, वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन, सिडको तथा महाराष्ट्र शासन के क्रीड़ा विभाग के माध्यम से संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'प्रोजेक्ट महादेव' महाराष्ट्र शासन का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, जिसके माध्यम से पूरे राज्य में 13 वर्ष से कम आयु के युवाओं में फुटबॉल प्रतिभा की खोज कर उच्च दर्जे के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इस उपक्रम के अंतर्गत छात्रवृत्ति, विदेशी प्रशिक्षकों द्वारा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण तथा सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

चयनित 60 खिलाड़ियों (30 लड़के, 30 लड़कियां) को 5 वर्षों के लिए पूर्ण आवासीय छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर लियोनेल मेसी के साथ अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी लुईस सुवारेज और रोड्रिगो डी पॉल, क्रीड़ा मंत्री माणिकराव कोकाटे, सांसद प्रफुल्ल पटेल, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, लोकप्रिय भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान राहुल भेके, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी, श्रीमती अमृता देवेंद्र फडणवीस, जीओएटी टूर प्रमोटर सत्तादूर दत्ता, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, और डिनो मोरिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मेसी से मिले। उन्होंने मेसी को अपनी साइन की हुई जर्सी भी दी। तेंदुलकर ने कहा, "विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी और उनके सहयोगियों के भारत आने तथा विशेष रूप से मुंबई आने के लिए वे सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। मुंबई सपनों का शहर है और यह क्षण भी अत्यंत स्मरणीय है। 

दर्शकों के समर्थन के बिना हम बड़े नहीं हो सकते। वानखेड़े स्टेडियम में वर्ष 2011 के क्रिकेट विश्व कप की याद ताजा हो गई। यह क्षण स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। खेल में खिलाड़ियों के लिए दृढ़ता और जिद बहुत महत्वपूर्ण होती है।" उन्होंने कहा, "लियोनेल मेसी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और उनमें संवेदनशीलता भी है। जिस प्रकार उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

इसके लिए मैं मेसी का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें तथा उनके परिवार को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।" रविवार को पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने परिवार के साथ लियोनेल मेसी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जीओएटी लियोनेल मेसी से मिलकर दिन शानदार रहा। इसे मुमकिन बनाने के लिए रॉनी सतादारू का धन्यवाद।"

सोमवार को जब लियोनेल नई दिल्ली आएंगे, तो उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त और पहले से तय होगा। यह कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद भारत दौरे का चौथा और आखिरी पड़ाव होगा। दिल्ली में मेसी के कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी मैच, एक स्टेज इवेंट, बच्चों के लिए एक फुटबॉल क्लीनिक और कई हाई-प्रोफाइल प्राइवेट मीटिंग शामिल हैं। 

सभी कार्यक्रम अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। उम्मीद है कि मेसी शाम साढ़े 4 बजे के आसपास एक प्राइवेट मीट-एंड-ग्रीट में शामिल होंगे। संभावित एजेंडा के अनुसार, पहली मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और दूसरी बातचीत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ होने की उम्मीद है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Project Mahadev , Sports News , Football , Lionel Messi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD