Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

मार्च-2026 तक एम्स में शुरू हो जाएगी ओपीडी : राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माजरा में निर्माणाधीन एम्स का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 13:32 IST

केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण कर जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने दी गई गाइडलाइन के तहत मार्च-2026 तक एम्स में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एम्स और एजेंसी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला के माजरा गांव में बन रहे एम्स को अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए और ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 

इसके अलावा फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेडिकल क्लासेज भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी बिल्डिंग सहित पूरे निर्माणाधीन एम्स परिसर का जायजा लिया।

210 एकड़ में हो रहा एम्स का निर्माण

एम्स के निदेशक डॉ. डी.एन. शर्मा ने मंत्री को अवगत करवाया कि माजरा गांव में बनाया जा रहे 750 बेड के एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे एम्स में सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो देश के अन्य एम्स में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि माजरा एम्स में अगले जून-जुलाई- 2026 के सेशन से मेडिकल क्लासेज भी शुरू की जाएंगी।

इस एम्स में फिलहाल निर्धारित नियमों के अनुसार शुरुआत में एमबीबीएस के लिए 50 सीटें रखी जाएंगी। जो कि आगे बढ़ाकर 100 सीट की जाएंगी।  

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Rewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD